फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   car driver body found in a canal

नेहरू कैनाल में मिला लापता चालक का शव

Sat, 02 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 02 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
car driver body found in a canal
कैनाल में मिला शव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक निजी स्कूल के स्टाफ को दिल्ली से लेकर वापस लौटे चालक का शव शुक्रवार सुबह नेहरू कैनाल में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


कोसली गांव में एक निजी स्कूल में दिल्ली के उत्तम नगर निवासी रवि राठौर अपनी गाड़ी से बृहस्पतिवार को स्कूल स्टाफ को लेकर आया था। दिन में स्टाफ को छोड़ने के बाद गर्मी महसूस हुई तो स्कूल के पास से निकलने वाली नेहरू कैनाल में नहाने के लिए उतर गया। वह तेज बहाव में बह गया था।
विज्ञापन


उसके  कपड़े, मोबाइल, जूते और अपनी वैगनार गाड़ी नहर किनारे मिली थी। रात भर अधिकारी इलाके के गोताखोरों की मदद से शव को ढूंढने में लगे रहे लेकिन शव नहीं मिला। सुबह फायर बिग्रेड के गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने नौ बजे शव का ढूंढ लिया। इसके बाद  हादसे की सूचना पाकर दिल्ली से रवि राठौर के परिजन व पड़ोसी नेहरू कैनाल पर ही पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पिता हीरा लाल ने बताया कि उसका छोटा लड़का कर्मबीर ही रोज स्कूल स्टाफ को लेकर आता था लेकिन बृहस्पतिवार को उसे कुछ काम होने के कारण अपने बड़े भाई रवि को स्कूल स्टाफ ले जाने को कहा था। पिता ने बताया कि रवि के दो बच्चे हैं।कार चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


नांगल चौधरी निवासी बिरेन्द्र उर्फ बिल्लू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नारनौल में टैक्सी चालक है। देर रात वह बुकिंग पर सवारी छोड़ने कार से भिवाड़ी आया था। वापस लौटते समय धारूहेड़ा के निकट दो युवक लिफ्ट लेकर उसकी कार में सवार हो गए। एनएच-आठ पर ढ़ालियावास मोड़ के निकट उन्होंने उससे एटीएम, आधार, आईकार्ड व लाइसेंस नकदी छीन ली और उसे कार से बाहर ढकेल कर कार लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद धारूहेड़ा पुलिस ने नाकेबंदी भी की, परंतु बदमाश हत्थे नहीं चढ़ पाए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

हाइवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
-वीरेंद्र सैनी, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed