फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   car Collision from tree, two robbers injured and one arrested

पेड़ से टकराई लूटी कार, दो गंभीर, एक बदमाश गिरफ्तार

Mon, 11 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 11 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
car Collision from tree, two robbers injured and one arrested
बदमाशों की कार पेड से टकराई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के नाईवाली चौक पर शनिवार देर रात बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक स्कॉर्पियो कार लूट ली। इसके बाद रामपुरा के पास अचानक असंतुलित हुई स्कॉर्पियो कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दो बदमाशों को नाजुक हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कराया गया है। वहीं एक अन्य को मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कार से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।
विज्ञापन


बाइक भिड़ा कर दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार शहर के कायस्थवाड़ा मोहल्ला निवासी रमेश चंद का ड्राइवर रमेश कुमार शनिवार देर रात कहीं से रेवाड़ी वापस लौट रहा था। देर रात करीब पौने एक बजे नाईवाली चौक के निकट सती कॉलोनी मोड़ पर पहले से घात लगाए खड़े बदमाशों में से एक ने अपनी बाइक कार से भिड़ा दी। चालक रमेश कार से नीचे उतरने के बाद कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक बदमाश ने उस पर देसी कट्टा तान दिया और उसे बंधक बना तीनों कार में सवार हो गये और रामपुरा की ओर कार दौड़ा दी। जबकि एक बदमाश बाइक से उनके पीछे हो लिया।
विज्ञापन


चलती गाड़ी से कूदने पर हुई कार असंतुलित
रामपुरा में भगवती आश्रम पार करने के बाद ही चालक रमेश यूनिटेक कंपनी के पास चलती कार से कूद गया। इससे चालक का ध्यान बंट गया और तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद बाइक चला रहा बदमाश माजरा निवासी सुनील उर्फ फौजी फरार हो गया। वहीं गांव ढाणी भांडौर निवासी रवि और राजियाकी निवासी जतिन गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिरक्षा में रोहतक पीजीआई भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद झाड़ी में छुपे ढाणी सातों निवासी अजीत को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किये गए बदमाश अजीत से पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य घायल बदमाशों को उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
-कर्ण सिंह, जांचकर्ता, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed