फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Burglary in Khurampur village of Rewari, thieves stole 15,000 cash and jewelry, family found scattered items

Rewari: गांव खुरमपुर में सेंधमारी, चोरों ने 15 हजार की नकदी व जेवरात चोरी, परिवार को बिखरा मिला सामान

Sat, 03 Jun 2023 11:24 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 Jun 2023 11:24 AM IST
सार

रेवाड़ी के गांव खुरमपुर निवासी शिवकुमार शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ घर में ही सोया हुआ था। सुबह उठा तो घर की छत पर लगा लोहे का जाल टूटा मिला। उपर जाकर देखा तो उसके सरिए कटे हुए थे। शक होने पर उसने घर के कमरों को चैक किया। इस दौरान एक कमरे में रखे बेड का सामान बाहर बिखरा मिला।

विज्ञापन
Burglary in Khurampur village of Rewari, thieves stole 15,000 cash and jewelry, family found scattered items
चोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी के बावल क्षेत्र के गांव खुरमपुर में चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर 15 हजार रुपये की नकदी व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत के बाद बावल थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार गांव खुरमपुर निवासी शिवकुमार शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ घर में ही सोया हुआ था। सुबह उठा तो घर की छत पर लगा लोहे का जाल टूटा मिला। उपर जाकर देखा तो उसके सरिए कटे हुए थे। शक होने पर उसने घर के कमरों को चैक किया। इस दौरान एक कमरे में रखे बेड का सामान बाहर बिखरा मिला। जांच करने में बेड में रखे गहने और कैश गायब मिला।
विज्ञापन

शिवकुमार ने बताया कि चोर सोने का एक तोले का मंगलसूत्र, 4 ग्राम की सोने की कानों की बाली, 2 ग्राम की सोने की अंगूठी और 15 हजार कैश चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना शिवकुमार ने बावल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया और चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed