{"_id":"585976fc4f1c1bf248e39783","slug":"body-found-in-half-burn-condition-crime-police-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधजली अवस्था में मिला शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधजली अवस्था में मिला शव, शिनाख्त नहीं
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-8 पर मसानी ब्रिज से कुछ दूरी पर एक खेत में युवक का शव अधजली अवस्था में पड़ा मिला। धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के मामले में फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मामले में युवक की हत्या कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से जलाने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे थाना धारूहेड़ा में सूचना मिली कि करीब तीस साल के एक व्यक्ति का शव अधजली अवस्था में मसानी ब्रिज से पूर्व की तरफ खेतों के पास पड़ा है। जहां शव पड़ा है वहां कूड़ा भी जला हुआ था। मृतक के शरीर पर सफेद बनियान, मटियाली रंग की वार्मर, स्लेटी रंग की पैंट और गाजरी रंग का अधोवस्त्र था। पुलिस ने सूचना देने वाले आशियाकी गोरावास और हाल में खलियावास रहने वाले विक्रम के बयान के आधार पर कार्रवाई कर शव के शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया है।
मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के थानों में मृतक का हुलिया भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम और शिनाख्त के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। - सत्यपाल यादव, डीएसपीे