फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Attempt to rob shopkeeper in Bawal

Bawal: दिनदहाड़े दुकानदार से लूटपाट करने की कोशिश, पैसे न देने पर गोली मारने की दी धमकी

Tue, 19 Nov 2024 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बावल
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 01:10 PM IST
सार

पिछले सोमवार को कटला बाजार में सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर कोमल ज्वेलर्स की दुकान पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। ज्वेलर की दुकान से थाना मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन
Attempt to rob shopkeeper in Bawal
बाइक पर भागते आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बावल में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक के पास दिनदहाड़े दुकानदार से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। दुकानदार से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने मारपीट भी की और लूटने का भी प्रयास किया। जाते हुए बदमाशों ने पैसे ना देने पर गोली मारने की भी धमकी दी। इस घटना में चेतन और अमित को चोटें लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन




मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय रुद्ध पुल के पास एक ऑफिस में बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। आते ही उन्होंने पैसे की मांग की। जब विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। जैसे ही शोर शराबा सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो बदमाश गोली मारने की धमकी देकर बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलने पर बावल थाना पुलिस की टीम वहां पर पहुंची। तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन

पिछले सप्ताह भी ऐसे ही घटना आई थी सामने

पिछले सोमवार को कटला बाजार में सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर कोमल ज्वेलर्स की दुकान पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। ज्वेलर की दुकान से थाना मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। दुकानदार प्रीतम के विरोध करने पर बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग भी कर दी। एक गोली प्रीतम के बेटे हितेंद्र के पैर में लगी थी। इसके बाद बदमाश कैश के अलावा गहने लूटकर भाग गए थी। बदमाश करीब चार लाख 70 हजार रुपये का सोना-चांदी व 30 हजार रुपये की नगदी लेकर भागने में कामयाब हो गए थे। घायल हितेंद्र की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed