फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   atm, card,exchange, cash, transfar, case

मदद के बहाने दो लोगों से बदले एटीएम कार्ड

Thu, 23 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले एक बार फिर सामने आए हैं। एक मामला मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में आने वाले राजेश पायलट चौक के पास स्थित एटीएम बूथ का है वहीं दूसरा धारूहेड़ा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

--------------
केस नंबर-1
अमित के अकाउंट से 40 हजार रुपये ट्रांसफर

गांव कमालपुर निवासी अमित 17 मार्च को राजेश पायलट चौक के पास बने एटीएम बूथ पर रकम निकालने गया था। यहां मदद करने के बहाने एक शख्स ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद अमित घर लौटा तो अमित के मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें खाते से 40 हजार रुपए निकाले जाने की जानकारी थी। अमित ने बैंक से पता किया तो मालूम चला कि रुपये किसी अन्य शख्स के अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं। मामले की जानकारी अमित ने मॉडल टाउन पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ वीरवार शाम को मुकदमा दर्ज किया। वहीं जिस अकाउंट में रकम ट्रांसफर हुआ उसका एड्रेस लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--------
केस नंबर-2
पैसे निकालने एटीएम पहुंचा तो पता चला

 मूल रूप से मध्य प्रदेश निवासी रामहित मार्च महीने में धारूहेड़ा स्थित एक एटीएम बूथ से रुपए निकालने गया। यहां एटीएम से रकम नहीं निकली जिस पर पहले से ही वहां मौजूद एक युवक ने मदद करने को कहा। युवक के प्रयास के बावजूद रकम नहीं निकली तो वह वापस लौट गया। कुछ दिन बाद दोबारा पैसे निकालने गया तो पता चला कि एटीएम कार्ड किसी और शख्स का है। बैंक में पता करने पर चला कि उसके अकाउंट से 78 हजार रुपये निकले हैं। मामले में फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं राजेश पायलट चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लिए हैं। शख्स के हुलिए के आधार पर तलाश की जा रही है।
-देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed