फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   arrest in murder

युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2015 12:39 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Wed, 04 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन

करीब दस दिन पूर्व गांव मोतला खुर्द में हुई छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी रविंद्र गांव मोतला खुर्द का ही रहने वाला है। 23 अक्टूबर की रात को हितेश गली में खड़ा गांव के ही दो युवकों के साथ बातचीत कर रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक ने हितेश के पेट में मुक्का मार दिया। मुक्का लगने से हितेश की तबीयत बिगड़ गई। इस घटना के बाद परिजन उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना मिलने पर रात को ही जाटूसाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक छात्र के परिजनों ने दोनों युवकों पर पीट-पीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस को दी शिकायत में छात्र के परिजनों ने बताया कि रौनक ने शुक्रवार की रात को फोन कर हितेश को घर से बुलाया था। पुलिस ने छात्र के परिजनों की शिकायत पर रविंद्र व रौनक के खिलाफ  हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed