फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accused of duplicate ded of land arrested

जमीन की फर्जी डीड कराने वाला गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Tue, 10 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
गांव कन्हौरी में स्थित जमीन की फर्जी तरीके से डीड कराने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने रविवार रात एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


एएसआई विद्यासागर ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी गांव कन्हौरी निवासी रामफल है। उन्होंने बताया कि गांव कन्हौरी निवासी विनोद कुमार ने गत फरवरी माह में शिकायत देकर उक्त आरोपी सहित कुछ अन्य लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


शिकायत में विनोद ने बताया कि आरोपी बलराम की बहनों की मौत हो चुकी है। बलराम ने अगस्त 2014 में किसी अन्य महिलाओं को अपनी बहन बना कर कन्हौरी में स्थित दो कनाल जमीन की डीड करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीड में आरोपी रामफल को गवाह बनाया गया था जिसने फर्जी महिलाओं की शिनाख्त करते हुए उन्हेें ही बलराम की असल बहन बतलाया था। धोखाधड़ी का पता लगने के बाद विनोद ने सात फरवरी को पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed