{"_id":"585ebb2e4f1c1bfd65e3a061","slug":"accused-crime-police-rewari-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्रकैद की सजा काट रहा हत्यारा पेरोल से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उम्रकैद की सजा काट रहा हत्यारा पेरोल से फरार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर जेल के जेल अधीक्षक ने जिले के रोहड़ाई थाने में एक कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला जेल से तीन सप्ताह की छुट्टी लेकर गांव रतनथल के लिए निकले कैदी का है। कैदी हत्या के मामले में झज्जर जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा था।
पुलिस के अनुसार कोसली क्षेत्र के गांव झाल में वर्ष 2013 में एक महिला की हत्या हो गई थी। इस हत्या के मामले में गांव रतनथल निवासी गोविंद को नामजद किया था। कई दौर की गवाही के बाद रेवाड़ी कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
सजा के बाद से वह झज्जर जेल में बंद था। पिछले दिनों 23 नवंबर को वह घर में जरूरी काम के लिए तीन सप्ताह की छुट्टी लेकर लौटा था। उसे 13 दिसंबर को उसे वापस झज्जर जेल पहुंचा था, लेकिन वह नहीं पहुंचा तो जेल प्रशासन ने उसके बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। शुक्रवार शाम जेल अधीक्षक ने रोहड़ाई थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए गोविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रोहड़ाई पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।