{"_id":"57d068344f1c1b3d3b3199b8","slug":"accident-trala-car-crime-police-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत.
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 08 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
ट्राले की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड स्थित बालाजी मार्केट के पास एक सड़क हादसे में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राले की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक धारूहेड़ा से वापस भिवानी स्थित अपने घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने ट्राला और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया और फरार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार भिवानी के रूपगढ़ निवासी रूपेश(31) हाल में पोसवाल चौक के पास विजय नगर में किराए पर रह रहा था। उसका चौक पर ही किरयाणा स्टोर था। वहीं मूसेपुर निवासी रमेश उर्फ रिंकू(33) भी पोसवाल चौक के पास ही किराए पर रहता था। दोनों के बीच दोस्ती थी। मंगलवार रात दोनों अल्टो ए-10 कार से धारूहेड़ा के लिए रवाना हुए और देर रात वापस घर लौट रहे थे।
इस दौरान उल्टी साइड से ओवरटेक कर रहे ट्राले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार रूपेश और रमेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।