{"_id":"642bbdcecbc7b562d503fbd7","slug":"accident-on-delhi-jaipur-highway-in-rewari-truck-collided-with-standing-trolley-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा: खड़े ट्राले से टकराया ट्रक, चालक की मौत व बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा: खड़े ट्राले से टकराया ट्रक, चालक की मौत व बेटा घायल
Tue, 04 Apr 2023 11:33 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:33 AM IST
सार
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पिता अपने बेटे के साथ अहमदाबाद से स्पेयर पार्ट्स लेकर अहमदाबाद से दिल्ली लौट रहा था। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव चांदूवास के पुल के निकट पहुंचे तो सड़क के बीच में खड़े ट्राले से ट्रक जा टकराया।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क पर खड़े ट्राला से एक ट्रक टकरा गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक केबिन में फंस गया। दुर्घटना में जिला नूंह के रहने वाले चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। बावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला नूंह के गांव नहेदा के रहने वाले सोहिल ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पिता जुनेद ट्रक चलाते थे।
विज्ञापन
जुनेद ट्रक की केबिन में बुरी तरह फंसा
सोमवार को उनके पिता जुनेद ट्रक में अहमदाबाद से स्पेयर पार्ट्स लेकर अहमदाबाद से दिल्ली लौट रहे थे। वह भी अपने पिता के साथ ट्रक में मौजूद थे। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव चांदूवास के पुल के निकट पहुंचे तो एक ट्राला सड़क के बीच में खड़ा हुआ था। उनके पिता ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक पीछे से सड़क पर खड़े ट्राला से टकरा गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त भी कि जुनेद ट्रक की केबिन में बुरी तरह फंस गए।
विज्ञापन
इलाज के दौरान मौत
दुर्घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर फंसे जुनेद को निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने क्रेन मौके पर बुला कर ट्रक की केबिन को उखाड़ कर जुनेद को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। शहर के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने जुनेद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ट्राला चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
दुर्घटना का कारण ट्राला चालक की लापरवाही रही है। चालक ने अपना ट्राला सड़क पर खड़ा किया हुआ था। चालक ने न तो पार्किंग लाइट आन की हुई थी और न ही कोई संकेतक लगाया हुआ था। बावल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मृतक के बेटे सोहिल की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।