{"_id":"56eda22e4f1c1bc27b8b4c12","slug":"a-person-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में कर्मचारी की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के गांव बूढ़पुर के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फरार बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बूढ़पुर स्थित सरकारी स्कूल में चौकीदार के पद पर कार्यरत महावीर स्कूल में ही रहता है। शाम के समय वह साइकिल पर अपने 25 वर्षीय बेटे प्रवीन के साथ स्कूल से रेवाड़ी से लौट रहा था। प्रवीन सहारनवास स्थित आईटीआई में सफाई कर्मचारी था। इस दौरान स्कूल के निकट एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।
इस हादसे में प्रवीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पिता भी चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।