फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   - बिना लोगो की सिगरेट बेच रहा था दुकानदार

- बिना लोगो की सिगरेट बेच रहा था दुकानदार

Sat, 16 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
- बिना लोगो की सिगरेट बेच रहा था दुकानदार
बिना लोगो वाली विदेशी सिगरेट बेच रहा था दुकानदार, पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थान सिंह मार्केट में बिना लोगो वाली विदेशी सिगरेट बेचते हुए एक दुकानदार को धर दबोचा है। दुकानदार से सिगरेट के 56 पैकेट जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मंच गया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सर्वजीत थापर ने बताया कि पिछले दिनों में दिल्ली में हुई कार्रवाई के बाद रेवाड़ी में कुछ दुकानों पर बिना लोगो वाली विदेशी सिगरेट बेचने की शिकायत मिली थी। इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर एक टीम गठित कर दुकान पर कार्रवाई की गई, जिसमें एक दुकानदार से 56 पैकेट जब्त किए गए। नियमानुसार सिगरेट पर चेतावनी वाला लोगो होना जरूरी है। इसका उल्लंघन करते पाए जाने पर सेक्शन 20 के तहत दो साल की सजा तक का प्रावधान है।

---
स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैद
स्वास्थ्य विभाग पिछले दिनों से मुस्तैद है। पिछले दिनों ही बस स्टैंड के सामने स्थित एक दुकान से टीम ने नशीली दवाएं पकड़ी थीं। इन दवाओं का प्रयोग युवा वर्ग नशे के रूप में करता है। वहीं शुक्रवार को थान सिंह मार्केट में भी दुकान पर बड़ी कार्रवाई की। बताया जाता है कि यह विदेशी सिगरेट काफी महंगे दामों में बेची जाती थी, जिसे युवा सर्वाधिक प्रयोग में लेते थे। सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जनता भी इसमें विभाग का पूरा सहयोग करे। कोई भी मामला सामने आने पर तुंरत इसकी सूचना हमें दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed