फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाला पति गिरफ्तार

पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाला पति गिरफ्तार

Fri, 18 Aug 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाला पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
गांव खटावली में पत्नी पर पेट्रोल छिड़क आग लगाने के आरोपी पति को धारूहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर खटावली निवासी प्रदीप के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि गत 13 अप्रैल को प्रदीप का किसी बात को लेकर उसके पिता से विवाद हो गया था। पिता से झगड़े के बाद वह घर में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाल रहा था। इस बीच उसकी पत्नी ममता वहां पहुंच गई, प्रदीप ने ममता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे ममता झुलस गई। ममता को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने ममता की शिकायत पर प्रदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने बुधवार शाम आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed