{"_id":"5ca646b8bdec2213eb738ad2","slug":"81554400952-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट कर शव को खूर्दबूर्द करने के इरादे से शव को कुएं में फैंकने के तीन और आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट कर शव को खूर्दबूर्द करने के इरादे से शव को कुएं में फैंकने के तीन और आरोपी काबू
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आईआईटी की कोचिंग कर रहे छात्र की लूट के बाद हत्या करने और शव को कुएं में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान बावल निवासी भरतलाल, बनीपुर निवासी रविंद्र व गुजरवाड़ा निवासी अली उर्फ बाबा के रूप में हुई है। पुलिस नेे आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
बावल थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि राजस्थान के जिला करौली के गांव नंद कला निवासी भूरासिंह ने बावल थाना पुलिस को बताया था कि उसका बड़ा भाई 26 वर्षीय रामकेश दिल्ली के आया नगर में रह कर आईआईटी की कोचिंग कर रहा था। 28 मार्च की रात को वह दिल्ली से जयपुर के लिए निकला था। उनकी रात करीब एक बजे रामकेश से बात हुई थी, तब वह बावल थाना क्षेत्र में पहुंचा था। रास्ते में बनीपुर चौक पर लघु शंका के लिए बस से उतरा था, लेकिन इस दौरान बस चली गई और वह वहीं रह गया। मोबाइल पर बात होने के दौरान पीछे से कुछ अन्य लोगों की आवाज भी आ रही थी। उसके बाद रामकेश का मोबाइल बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी उससे संपर्क नहीं हो पाया और न ही वह घर पहुंचा। परिजनों ने अपने स्तर पर भी रामकेश की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं लग पाया था। इस मामले में शनिवार को बावल थाना में रामकेश के लापता होने की शिकायत दर्ज की थी। पुलिस छात्र रामकेश की तलाश में जुटी हुई थी। छात्र के मोबाइल की आखिरी लोकेशन के जरिये पुलिस कुएं तक पहुंच गई और उसका शव बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या व विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने तीन और आरोपियों को बुधवार शाम को काबू कर लिया।