फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 14 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर शुक्रवार सुबह एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बनाई। घटना में आग पूरी तरह से जलकर राख हो गई। कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यूपी निवासी रामफल गुरुग्राम में टैक्सी चलाता है। वह सुबह के समय गुरुग्राम से सवारी लेकर रेवाड़ी छोड़ने आया था। वापस गुरुग्राम जाते समय गढ़ी बोलनी रोड पर डवाना नहर के पास कार में अचानक लग गई। आग लगने के बाद कार में एकदम तेजी से धुआं उठा जिसे देखने के बाद रामफल कार को छोड़कर बाहर निकल आया। उसके बाहर निकलते ही कार में भयंकर आग लग गई और देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई। सूचना मिलते ही दमकल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। थाना कसौला पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed