{"_id":"5a8c72cc4f1c1b2a788b6e38","slug":"81519153868-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओढी में खेतिहर मजदूर को पीट पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओढी में खेतिहर मजदूर को पीट पीटकर मार डाला
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओढी में खेतिहर मजदूर को पीट पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल थानाक्षेत्र के गांव ओढी में सोमवार रात पिता-पुत्र ने एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। गांव में माहौल तनावपूर्ण है। एहतियात के तौर में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव ओढी निवासी करीब 45 वर्षीय हीरालाल सोमवार शाम को खेतों में पानी देने के लिए अपने घर से निकला था। उसने गांव के ही एक किसान के खेतों में पानी देने का ठेका ले रखा था। रास्ते में गांव का ही एक युवक नरेश उसे अपनी बाइक पर बिठाकर अपने खेतों में ले गया। वहां बातों ही बातों में दोनों में झगड़ा होने लगा। इतने में नरेश का पिता होशियार भी वहां पहुंच गया। दोनों पिता-पुत्र ने हीरालाल की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से वह बेसुध हो गया। दोनों हीरालाल को बेसुध छोड़कर चले गए। गांव के ही कुछ युवक खेत पर पहुंचे तो हीरालाल बुरी तरह तड़प रहा था। उन्होंने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद हीरालाल को बावल के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर उसे रेवाड़ी रेफर कर दिया। यहां ट्रॉमा सेंटर में लाते ही हीरालाल ने दम तोड़ दिया। मृतक के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई मुकेश की शिकायत पर ओढी गांव निवासी होशियार और उसके पुत्र नरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
घर में अकेेला कमाने वाला था हीरालाल
हीरालाल घर में अकेला कमाने वाला था। वह दूसरे के खेतों में पानी देने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हीरालाल के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा लड़का 10वीं कक्षा में पढ़ता है। इसके अतिरिक्त तीन छोटी बेटियां हैं। हीरालाल की मौत के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में तनाव को देखकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक के चचेरे भाई मुकेश ने बताया कि हीरालाल शांत स्वभाव का व्यक्ति था। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
--
शिकायत के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति और उसके बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता लग सकेगा। - नरेश वर्मा, जांच अधिकारी बावल थाना