फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हवाई फायरिंग कर रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

हवाई फायरिंग कर रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
हवाई फायरिंग कर रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
जाट सायरवास गांव निवासी एक युवक के घर के सामने हवाई फायरिंग करने तथा मोबाइल पर धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया युवक जिला झज्जर के गांव ढाणी साल्हावास निवासी संदीप कुमार है। पुलिस ने आरोपी को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच रंजिश सामने आई है।

पुलिस को दी शिकायत में जाट सायरवास निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि 28 अगस्त की रात उसका भाई बाहर एक कार्यक्रम में गया था। रात करीब डेढ़ बजे वह जाग गया। इस दौरान हवाई फायरिंग की आवाज सुनाई दी। जब उसने छत पर जाकर देखा तो सड़क पर तीन युवक खड़े हुए थे। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में भी सूचना दी थी। 30 अगस्त को उसके मोबाइल पर कॉल आया तथा फोन करने वाले ने उसे धमकी देते हुए पैसों की मांग की। उसे फोन पर बार-बार जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने नरेंद्र की शिकायत पर धमकी देने और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed