{"_id":"5ca3b909bdec2214680526fb","slug":"71554233609-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में नकदी जमा कराने जा रहे सेल्समेन से पिस्तौल दिखाकर लूटे एक लाख 41 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में नकदी जमा कराने जा रहे सेल्समेन से पिस्तौल दिखाकर लूटे एक लाख 41 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-71 स्थित गांव खेड़ा आलमपुर के समीप पेट्रोल पंप के सेल्समैन से बाइक सवार दो बदमाश एक लाख 41 हजार रुपये की नकदी लूट ली। दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश भी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बदमाशों की मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव पहराजवास निवासी प्रवीन कुमार खेड़ा आलमपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर करीब तीन वर्षों से कार्यरत है। मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह पेट्रोल पंप से एक लाख 41 हजार 630 रुपये की नकदी बैग में लेकर खेड़ा आलपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने बाइक पर जा रहा था। बैंक के सामने जैसे ही वह बाइक से उतरा वैसे ही बाइक सवार दो युवक पहुंच और उससे मारपीट शुरू कर दी । एक बदमाश ने प्रवीन पर पिस्तौल तानकर नकदी से भरा बैग छीन लिया और हाईवे पर फरार हो गए। बदमाशों की बाइक की नंबर प्लेट भी टूटी हुई थी। बैग में सात चेक भी थे।
नाकाबंदी के बाद भी नहीं लगा पता
बदमाशों के जाने के बाद प्रवीन ने लूट की सूचना पुलिस व पेट्रोल पंप पर दी। दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के सेल्समैन से हुई लूट की वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद रोहडाई थाना एसएचओ रविंद्र कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कहीं भी पता नहीं लग पाया। रोहडाई थाना पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपितों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।