फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   फिर चला अवैध कॉलोनी पर डीटीपी का पीला पंजा, डीपीसी व चारदीवारी की ध्वस्त, अब नंबर ढाबों व होटल का

फिर चला अवैध कॉलोनी पर डीटीपी का पीला पंजा, डीपीसी व चारदीवारी की ध्वस्त, अब नंबर ढाबों व होटल का

Sat, 29 Sep 2018 01:18 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
फिर चला अवैध कॉलोनी पर डीटीपी का पीला पंजा, डीपीसी व चारदीवारी की ध्वस्त, अब नंबर ढाबों व होटल का
रेवाड़ी। नियंत्रित क्षेत्र में प्लाटिंग करने वालों पर जिला नगर योजनाकार विभाग का शिकंजा जारी है। शुक्रवार को भी विभागीय टीम ने धारूहेड़ा में करीब 4 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलाकर वहां डीपीसी व चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अनिल डबास ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि धारूहेड़ा में कुछ लोगों द्वारा लगभग 4 एकड़ में अवैध प्लाटिंग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद विभाग की ओर से अवैध कॉलोनी को काटने वालों को नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया और काम भी नहीं रोका। नोटिस अवधि पूरे होने के बाद शुक्रवार को कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। टीम ने पुलिस बल साथ लेकर जेसीबी चलाकर अवैध कॉलोनी बसाने के लिए बनाई गई लगभग 17 डीपीसी, 4 चारदीवारी व दो निर्माणाधीन भवनों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

अनिल डबास ने कहा कि नियंत्रित व शहरी क्षेत्र में विभागीय अनुमति के बिना निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। ऐसा करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लॉट नहीं खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। प्लॉट खरीदने से पहले वे कॉलोनी की वैद्यता के बारे में कार्यालय से पता कर लें। उन्होंने कहा कि जल्द ही अवैध रूप से बनाए गए ढाबे व दुकानों पर भी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed