{"_id":"5a74bac24f1c1b87268b7d87","slug":"71517599426-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत,,,,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत,,,,
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
रेवाड़ी।
बावल रेलवे स्टेशन के समीप बंद फाटक के नीचे से निकलने के प्रयास में बाइक सवार महेंद्रगढ़ निवासी एक युवक की बरेली-भुज एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार रात को बरेली-भुज एक्सप्रेस जयपुर से रेवाड़ी की ओर जा रही थी। फाटक बंद होने के बावजूद महेंद्रगढ़ जिले के गांव दौंगड़ा जाट निवासी दिनेश बंद फाटक के नीचे से निकलने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई और मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सूचना पर रेवाड़ी से जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। कंपनी से छुट्टी होने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था।