फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सातवीं में पढ़ने वाले भाई को मोबाइल दिलाया तो दसवीं पास बहन फंदे पर झूली

सातवीं में पढ़ने वाले भाई को मोबाइल दिलाया तो दसवीं पास बहन फंदे पर झूली

Thu, 12 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
सातवीं में पढ़ने वाले भाई को मोबाइल दिलाया तो दसवीं पास बहन फंदे पर झूली
सातवीं में पढ़ने वाले भाई को मोबाइल दिलाया तो दसवीं पास बहन फंदे पर झूली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी
बेटा अपने भाई को तैयार कर स्कूल भेज देना। मम्मी, प्लीज मुझे भी मोबाइल दिला दो ना। भइया अपना फोन यूज नहीं करने देता। मम्मी ने मोबाइल दिलाने से साफ इंकार कर दिया। लड़की ने फोन कट होने के बाद छोटे भाई को तैयार कर स्कूल भेज दिया। जाते वक्त उसने अपने भाई से कहा कि जब वह वापस आएगा तब फंदे पर झूलती मिलूंगी। इसके बाद नाबालिग घर में फंदा बनाकर उसमें झूल गई। भाई जब स्कूल से लौटा तो उसने अपनी बहन को फंदे पर लटका पाया। 16 साल की नाबालिग की इस कदम से अभिभावक भी सदमे में हैं। क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना के बाद सभी लोग हतप्रभ हैं। पानीपत के एक गांव निवासी युवक वर्तमान में जाटूसाना स्थित आईटीबीपी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह परिवार सहित समीप के ही गांव में किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी अपने ससुराल पानीपत गई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटी और एक बेटा है। एक बेटी का विवाह हो चुका है। दूसरी बेटी 10वीं कक्षा पास करने के बाद पढ़ाई छोड़कर घर में ही रहती थी। पुलिस की माने तो कुछ दिन पहले रामफूल की पत्नी ने अपने बेटे को मोबाइल दिलाया था। उसके बाद से ही बेटी भी मोबाइल दिलाने की जिद कर रही थी। इस कारण उसने बुधवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। स्कूल से लौटे छोटे बेटे ने पूरी जानकारी पिता को दी। उसके बाद पिता और पुलिस मौके पर पहुंची। जाटूसाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
----
मौत को गले लगाने से पहले भाई को किया सूचित
बुधवार सुबह नाबालिग की मां ने भाई के मोबाइल फोन पर बेटी को कहा कि भाई को तैयार कर स्कूल भेज देना। जब भी उसने मां से आखिरी बार मोबाइल दिलाने की बात कही थी, लेकिन मां ने साफ इंकार कर दिया। नाबालिग ने भाई को तैयार कर स्कूल भेज दिया, लेकिन स्कूल जाने से पहले उसने भाई को कहा था कि वह फांसी लगाकर जान दे देगी, लेकिन छोटा भाई कुछ समझ नहीं पाया और घर लौटा तो बहन फांसी के फंदे पर झूलती मिली।
विज्ञापन

-----
परखोतमपुर गांव में एक नाबालिग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाबालिग मोबाइल लेने की जिद कर रही थी। मोबाइल नहीं दिलाया तो उसने फांसी लगा ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - अनिल कुमार, डीएसपी कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed