{"_id":"5c268137bdec2256eb0d1a97","slug":"51546027319-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा रोड पर स्थित गांव जोनियावास के बस स्टॉप पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव जोनियावास निवासी हरीश ने अपनी शिकायत में बताया कि 25 दिसंबर को उसका साला जिला महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र आया हुआ था। वापस लौटते समय वे दोनों गुरुग्राम जाने के लिए गांव के बस स्टाप पर खड़े होकर साधन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान आई एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े धर्मेंद्र को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए तथा कार चालक मौके से फरार हो गया। धर्मेंद्र को गंभीर हालत में धारूहेड़ा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, उसकी गंभीर हालत के कारण अंयत्र रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।