फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   - रात्रि ड्यूटी पर था पंचायत विभाग का जेई

- रात्रि ड्यूटी पर था पंचायत विभाग का जेई

Tue, 16 Jan 2018 11:18 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
- रात्रि ड्यूटी पर था पंचायत विभाग का जेई
जयसिंहपुरा नाके पर तेज रफ्तार डंपर ने जेई को कुचला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरा
रेवाड़ी।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -8 स्थित जयसिंहपुर खेड़ा नाके पर ड्यूटी पर तैनात जेई को सोमवार रात तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। चरखी दादरी के अचीना गांव निवासी जेई हरिओम यादव (58) नाहड़ ब्लॉक में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत थे। सोमवार रात वे अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ (दिल्ली-जयपुर) स्थित जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर नाके पर तैनात थे। रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक बैरिकेड्स के दूसरी ओर रॉन्ग साइड से ओवरलोड डंपर गुजरने लगे। हरिओम यादव ने जब इन डंपरों को रुकवाने का प्रयास किया तो एक तेज रफ्तार डंपर ने जेई हरिओम को कुचल दिया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में बावल थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कनिष्ठ अभियंता हरिओम यादव की मौत के बाद मंगलवार सुबह शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचे उनके परिजनों और जेई एसोसिएशन ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया करते जेई को शहीद का दर्जा देने, पांच करोड़ रुपये मुआवजा, आश्रित को नौकरी और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की। उन्होंने सुबह 10 बजे से करीब साढ़े चार घंटे तक अस्पताल परिसर में धरना दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि हरिओम की ड्यूटी के दौरान जान गई है। ऐसे में उसके परिजनों की देखभाल करना भी सरकार की जिम्मेदारी है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर में धरना शुरू करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बावल तहसीलदार मनीष कुमार सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी की एक नहीं सुनीं। दोहपर ढाई बजे जाकर बावल एसडीएम सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मांगपत्र लेकर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और परिजनों को सौंपा गया। मृतक हरिओम के एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed