{"_id":"59c959514f1c1bae538b46c9","slug":"51506367825-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
चौकीदार से नकदी छीनने वाले दबोचे
मर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रिकार्ड रूम के चौकीदार से मारपीट कर नकदी छीनने के दो आरोपियों को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला गुजरवाड़ा निवासी सागर और कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जिला रोहतक के गांव सांघी निवासी सुनीत उर्फ देवीलाल सती कालोनी स्थित उपायुक्त रिकार्ड रूम पर चौकीदार नियुक्त हैं। 18 सितंबर की शाम को सुनीत रिकार्ड रूम के बाहर खड़े हुए थे। इसी दौरान कुलदीप, सागर व एक अन्य युवक आए और उन्हें स्कूल ग्राउंड में ले गए। वहां मारपीट कर उनसे 900 रुपये छीन लिए। नकदी छीनने के बाद तीनों फरार हो गए थे। शहर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। रविवार की शाम को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पुलिस द्वारा अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी।