{"_id":"574b26d34f1c1b7b28108db5","slug":"47-lakh-fraud-in-land-purchase","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन खरीद में 47 लाख की धोखाधड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन खरीद में 47 लाख की धोखाधड़ी
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 30 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिला ने गुड़ियानी गंाव के दो लोगों पर जमीन खरीद के मामले में 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोसली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
गुड़गांव जिले के बाबेपुर गांव की महिला संतोष यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सितंबर 2007 को गुड़ियानी गांव के प्रेमचंद व पूरणमल से मौजा बुड़ियावास स्थित 36 कनाल 18 मरला व 4 कनाल जमीन खरीदी थी। उस समय पूर्णमल व प्रेमचंद ने अपने आप को उक्त जमीन का मालिक बताया था। उन्होंने एक रजिस्ट्री के एवज में पांच लाख रुपये व एक अन्य रजिस्ट्री के एवज में 42 लाख रुपये लिए थे। बाद में पता चला कि दोनों जमीन के मालिक ही नहीं हैं।
अदालत दे चुकी थी फैसला, फिर भी हेराफेरी
शिकायतकर्ता संतोष यादव ने बताया कि रजिस्ट्री कराते समय प्रेमचंद व पूर्णमल ने कोर्ट केस के बारे में कुछ नहीं बताया था। जबकि सच्चाई ये थी कि इस जमीन का केस वे हार चुके थे। बावजूद इसके उन्होंने धोखाधड़ी की। इस मामले की जानकारी होने पर थाने में शिकायत कर्ता का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। जिसके बाद एसपी ने जांच कराने के बाद कोसली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये।