{"_id":"5babe603867a553da22cd54c","slug":"41537992195-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर नकाबपोश बदमाशों का शराब ठेके पर धावा, 15 हजार की नकदी और 50 हजार रुपये की शराब लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार के बल पर नकाबपोश बदमाशों का शराब ठेके पर धावा, 15 हजार की नकदी और 50 हजार रुपये की शराब लूटी
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी/बावल। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर बावल के साबन गांव की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित शराब ठेके पर बुधवार अलसुबह हथियारों बंद बदमाशों ने सेल्समैनों पर हमला कर लूटपाट किया। दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे छह बदमाशों ने पहले रॉड और कटर से शराब ठेके की जालियों को काटा फिर उसके बाद अंदर सो रहे सेल्समैनों को बंधक बनाकर करीब 50 हजार रुपये की शराब और 15 हजार नकदी लूटकर फरार हो गए। बंधनमुक्त होने के बाद सेल्समैनों ने वारदात की सूचना पुलिस और मालिक को दी। सूचना के बाद पुलिस नाकाबंदी भी कराई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। उधर मारपीट में घायल दोनों सेल्समैनों को बावल सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर है।
जानकारी के अनुसार आसलवास निवासी रतिराम ने बावल के साबन रोड स्थित शराब ठेका खोला है। उसने शराब ठेके पर राजस्थान के गूगलकोटा निवासी रामौतार और गंगानगर निवासी दौलतराम को बतौर सेल्समैन रखा है। बुधवार अल सुबह करीब ढाई बजे शराब ठेके के पास एक टेंपो पहुंचा जिसमें मौजूद बदमाशों ने पहले ठेके के पास किसी नशीली गैस का छिड़काव कर दिया। गैस की बदबू के बाद जब शराब ठेके अंदर सो रहे सेल्समैन उठे तो बदमाश वहां से भाग गए। इसके बाद दोनों ने फिर से ठेके को बंद सो गए। जिससे गैस की वजह से उन नींद का असर अधिक हो गया। इसके बाद करीब 20 मिनट बाद दो बाइकों पर सवार होकर वहां छह हथियारबंद बदमाश पहुंचे और ठेके के बाहर लगी जाली को कटर से काटकर अंदर के शटर को तोड़कर ठेके के अंदर पहुंच गए। बदमाशों के पहुंचते ही दोनों जाग गए तो सेल्समैन को डंडों और रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनके पास मौजूद तीनों मोबाइल को तोड़ दिया और रामौतार के पास मौजूद 1500 रुपये और दौलतराम की जेब से भी 300 रुपये छीन लिए। इसके बाद उन्होंने ठेके में रखी अलमारी की चाबी मांगी जिसके नहीं देने पर फिर उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की तो उन्होंने घबराकर चाबी दे दी। फिर बदमाश अलमारी में रखे 15 हजार रुपये भी निकाल लिए।
ऑटो में भरकर ले गए शराब
आलमारी से रुपये लेने के बाद उनका एक साथी ठेके पर ऑटो लेकर पहुंच गया। बदमाशों ने दोनों सेल्समैन को बंधक बनाकर ऑटो में करीब 50 हजार रुपये की विभिन्न ब्रांड की शराब भर ली और फरार हो गए। इसके बाद सुबह किसी तरह बंधन मुक्त होने के बाद सेल्समैनों ने पड़ोसी की मदद से मालिक और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मालिक व बावल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों के सुराग के लिए आसपास के थानों को भी सूचना दी लेकिन जब तक बदमाश दूर जा चुके थे। पुलिस ने सेल्समैन रामौतार की शिकायत पर अज्ञात पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
-------------------
सेल्समैन की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सेल्समैन बदमाशों के पास हथियार होने की भी बात कह रहे हैं जिसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
-नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी बावल