{"_id":"5b119a0f4f1c1b946e8b5d34","slug":"41527880207-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियार समेत दो गिरफ्तार
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध हथियार समेत दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सीआईए ने शहर के आजाद चौक से अवैध हथियार रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन नगर निवासी कुलदीप उर्फ केडी और धारूहेड़ा बस्ती निवासी राजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों से दो देशी कट्टे और एक कारतूस बरामद किया है। सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध हथियार समेत आजाद चौक पर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर सीआईए रेवाड़ी में कार्यरत प्रधान सिपाही शिवकुमार के नेतृत्व में प्रधान सिपाही रामौतार, सिपाही बीरसिंह, सतपाल और पवन को लेकर टीम तैयार की गई। इसके बाद दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनो से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। शहर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।