फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नगरपालिका कार्यालय का उदघाटन करने आए जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी को दिखाए कालेझंडे, गिरफ्तार

नगरपालिका कार्यालय का उदघाटन करने आए जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी को दिखाए कालेझंडे, गिरफ्तार

Tue, 19 Feb 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका कार्यालय का उदघाटन करने आए जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी को दिखाए कालेझंडे, गिरफ्तार

विज्ञापन
बावल। उपमंडल के गांव मोहनपुर से लापता नाबालिग छात्रा की बरामदगी नहीं होने से धरना पर बैठे ग्रामीणों ने सोमवार को नगर पालिका कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल को काले झंडे दिखाए। ग्रामीणों के आक्रोशित होने व माहौल बिगड़ने से पहले ही पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। धरना दे रही संघर्ष समिति ने एक दिन पहले ही ऐलान किया था कि मंत्री के कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। एहतियात के तौर पर सुबह से ही बावल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
उल्लेखनीय है कि 27 जून को गांव मोहनपुर से कक्षा नौवीं की एक छात्रा लापता हो गई थी। नाबालिग की बरामदगी को लेकर बावल चौरासी की पंचायत द्वारा पिछले 139 दिनों से बावल में मंत्री डा. बनवारी लाल के आवास के बाहर धरना दिया जा रहा है। नाबालिग के लापता होने के मामले की जांच जिला पुलिस के अलावा स्टेट क्राइम ब्यूरो द्वारा की जा रही है, लेकिन स्टेट क्राइम ब्यूरो की जांच भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। ब्यूरो की टीम द्वारा मामले में आरोपी एक युवती का नार्को टेस्ट भी कराया है, जिसकी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

रविवार को कमेटी ने लिया था कार्यक्रम के विरोध का निर्णय
रविवार को धरना स्थल पर ही समिति के 51 सदस्यों ने एक बैठक कर निर्णय लिया था कि सोमवार को मंत्री डा. बनवारी लाल के बावल में कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। सोमवार को मंत्री डॉ. बनवारी लाल नगर पालिका के कार्यालय का उद्घाटन करना था। प्रशासन को पहले ही पता चल गया था कि मंत्री के कार्यक्रम में खलल पड़ सकती है। इसके मद्देनजर बावल में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मंत्री जैसे ही बावल में एंट्री करने के लिए बनीपुर चौक पर पहुंचे वहां पहले से बैठे संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री को काले झंडे दिखाने शुरू कर किए। पुलिसकर्मियों ने काले झंडे दिखाने वाले आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कसौला थाना पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक बच्ची बरामद नहीं, आंदोलन रहेगा जारी
संघर्ष समिति के सदस्य रामकिशन महलावत ने कहा कि हम पिछले 139 दिन से जनस्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर धरना दे रहे है, लेकिन मंत्री ने उनके बीच पहुंचने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि हमारी सेना के 45 जवान शहीद हो चुके है। पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। मंत्री को जवानों की शहादत और खुद के विरोध को देखते हुए उद्घाटन जैसे कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए था। इसके अलावा जब तक बच्ची की बरामदगी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा आज प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी के विरोध में बावल स्थित धरना स्थल पर पंचायत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed