{"_id":"5adb93374f1c1b6d098b5b03","slug":"31524339511-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान मालिक के
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान मालिक के कूलर में उतरा करंट, किराएदार के बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला अजय नगर में शनिवार देर शात को कूलर में आए करंट की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला माहोबा के गांव रूपेड़ा कलां निवासी भगवान दास अजय नगर निवासी मदन लाल के घर परिवार सहित किराए पर रहता है। मदनलाल ने गली में ही कूलर लगाया हुआ है जिसमें शुक्रवार को करंट आ गया। गली में खेल रहा भगवानदास का डेढ़ वर्षीय बेटा सागर कूलर को छू गया और बेसुध हो गया। उसे बेहोशी की हालत में डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। भगवानदास ने मदनलाल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कानोड चौकी पुलिस को शिकायत दी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मदनलाल के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कनोड चौकी इंचार्ज एएसआई रजनीश कुमार ने बताया कि बच्चे के पिता ने मकान मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।