फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दूसरा आरोपी रिमांड पर

दूसरा आरोपी रिमांड पर

Sat, 17 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
दूसरा आरोपी रिमांड पर
अगवा कर नकदी और चेन छीनने का दूसरा आरोपी रिमांड पर
विज्ञापन

रेवाड़ी। कृष्णा नगर मोहल्ले से युवक का अपहरण कर नकदी और चांदी की चेन छीनने की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को गुरुवार रात मॉडल टाउन थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पदैयावास निवासी राजपाल के रूप में हुई है। वारदात में शामिल एक आरोपी का पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी हाल में किसी अन्य मामले में रेवाड़ी जेल में बंद था। जानकारी मुताबिक सेक्टर-3 निवासी नितिन को बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए उक्त आरोपी सहित आधा दर्जन लोगों ने दो जून को अगवा कर लिया था। चंगुल से छूटने के बाद नितिन ने पुलिस को बताया था कि पदैयावास निवासी राजपाल बोलेरो गाड़ी में अपने साथ करीब आधा दर्जन युवकों को साथ लेकर आया और कृष्णा नगर से उसका अपहरण कर नारनौल रोड पर पाली फाटक के नजदीक ले गया। वहां आरोपी ने उससे एक लाख रुपये एवं चांदी की चेन छीन ली थी। पुलिस ने नितिन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed