फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हत्या के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

हत्या के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Sat, 18 May 2019 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
रेवाड़ी। करीब एक साल पहले शहर के मोहल्ला बास सिताबराय में एक युवक की गोली मार कर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी को भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला झज्जर के गांव मातनहेल निवासी अमित के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में किसी अन्य मामले में सोनीपत जेल में बंद था तथा पुलिस ने उसे वीरवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के रिमांड पर लिया है। भाड़ावास गेट चौकी इंचार्ज एसआई महाबीर सिंह ने बताया कि 18 मार्च 2018 को मोहल्ला बास सिताबराय निवासी सुरजीत सुबह करीब सात बजे वह गैस चूल्हा लेने के लिए मोहल्ला गुर्जरवाड़ा स्थित एक दुकान पर गया था। वापस लौटते समय एक मकान में घात लगा कर बैठे गुर्जरवाड़ा निवासी विपुल उर्फ ठोलिया, शिवम व तीन अन्य युवकों ने रोक लिया तथा उसके सिर में गोली मार दी थी। गोली लगते ही सुरजीत गिर गया था तथा उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने शिवम, विपुल व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, परंतु अमित फरार चल रहा था। कुछ दिन पूर्व अमित को सोनीपत पुलिस ने किसी अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस वीरवार को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। एक दिन के रिमांड के बाद आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed