फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   वेबसाइट से खाते व एटीएम की जानकारी लेकर निकालता था बैंक खातों से रुपये

वेबसाइट से खाते व एटीएम की जानकारी लेकर निकालता था बैंक खातों से रुपये

Thu, 07 Jun 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
वेबसाइट से खाते व एटीएम की जानकारी लेकर निकालता था बैंक खातों से रुपये
धोखाधड़ी कर खाते से 34 हजार निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार करके हैकरों की मदद से पासवर्ड मंगाकर खाते से 34700 रुपये निकालने के आरोपी को मॉडल टाउन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आसलावास निवासी सुखराम को मदद का झांसा देकर उसके एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कराकर उसके खाते से नकदी निकाली थी। गिरफ्तार आरोपी विनित उर्फ सोनू निवासी लिसान है जो कि इस समय शहर के न्यू आदर्श नगर में रहता है।
पुलिस ने बताया कि 31 मई को आरोपी ने करनावास गांव स्थित एचडीएफसी के एटीएम बूथ से आसलवास निवासी सुखराम के एकाउंट से 34,700 रुपये निकाले थे। रुपये निकलने की जानकारी मिलते ही खुशीराम ने माडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सुखराम की शिकायत पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जिसमें पैसे निकालते उक्त आरोपी की पहचान की गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब छह माह पहले इंटरनेट के माध्यम से पता चला था कि किसी वेबसाइट पर एटीएम कार्ड और उनके पासवर्ड प्राप्त किए जा सकते हैं। आरोपी ने उस वेबसाइट पर जाकर सॉफ्टवेयर डाउन लोड कर लिया और एटीएम हैकरों से करीब आठ एटीएम कार्ड और उनके पासवर्ड कोरियर के माध्यम से मंगवाए। आरोपी द्वारा मंगवाए एटीएम कार्डों में से कुछ कार्ड तो पहले से ही ब्लॉक थे लेकिन एक कार्ड से आरोपी अपने मकसद में कामयाब हो गया। सुखराम के कार्ड का क्लोन तैयार करके एटीएम से 34700 सौ रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed