{"_id":"5aac1a5e4f1c1baa758b5ca4","slug":"21521228382-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पाल्हावास चौकी पुलिस के अंतर्गत आने वाले एक गांव के राजकीय कन्या माध्यमिक स्कूल में एक माह पूर्व छात्राओं से अश्लील हरकत करने के आरोपी संस्कृत शिक्षक के खिलाफ वीरवार देर रात महिला थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
करीब एक माह पूर्व गांव की कन्या माध्यमिक स्कूल की कक्षा आठवीं की करीब 26 छात्राओं को स्कूल के मुख्य अध्यापक को स्कूल के संस्कृत शिक्षक पर अश्लील हरकत करने के आरोप में लिखित शिकायत दी थी। छात्राओं की शिकायत के बाद मुख्य अध्यापक ने आला अधिकारियों को मामले की शिकायत की। अधिकारियों ने एक कमेटी का गठन कर जांच कराई। इसमें अध्यापक को दोषी पाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने शिक्षक को निलंबित कर दिया था। लेकिन वीरवार को मीडिया में आने के बाद शिक्षा अधिकारियों और प्रशासन की सांसें फूल गईं। देर रात पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद पीड़िता छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी संस्कृत विषय के शिक्षक के खिलाफ रात करीब 11 बजे मामला दर्ज किया गया।
----
आखिर मुख्याध्यापक ने क्यों नहीं कराया मामला दर्ज
यहां बड़ा सवाल यह है कि छात्राओं ने अपने शिक्षकों को मामले की शिकायत दी थी फिर स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इसे क्यों दबाए रखा। पीड़ित परिवार की पहचान को छिपाकर मुख्य अध्यापक की तरफ से ही पुलिस को शिकायत की जानी चाहिए थी। लेकिन विभाग की संलिप्ता के कारण पीड़िता के पिता को ही आखिर सामने आना पड़ा।
विज्ञापन
-----
वर्जन :
पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - गजेंद्र सिंह, डीएसपी रेवाड़ी।