{"_id":"5a5e3ad54f1c1ba0268b4c50","slug":"21516124885-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी महिला गिरफ्तार
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो सवार महिला ने उड़ाई नकदी, काबू
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के नाईवाली चौक से धारूहेडा चुंगी के लिए ऑटो सवार हुए व्यक्ति की जेब से नकदी चोरी करने के मामले में जगन गेट चौकी पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी की हुई नकदी भी बरामद कर ली है।
जांचकर्ता एएसआई रामनिवास ने बताया कि बीती शाम बावल क्षेत्र के जैतपुर की ढाणी निवासी सुभाष नाईवाली चौक से धारूहेड़ा चुंगी के लिए ऑटो में सवार हुआ था। रास्ते में अग्रसेन चौक के नजदीक से आरोपी महिला भी ऑटो में बैठ गई और अंबेडकर चौक के नजदीक आरोपी महिला ने सुभाष की जेब में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान सुभाष को इसका आभास हो गया और उसने आरोपी महिला को मौके पर ही अन्य महिलाओं की मदद से पकड़ कर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने सुभाष की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया था।