{"_id":"5a46839a4f1c1b686a8bc7fd","slug":"21514570650-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी गिरफ्तार:","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी गिरफ्तार:
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध हथियार सहित चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले में दो अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वीरवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक साल्हावास पुल के समीप अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर बोलनी निवासी रंगीत उर्फ सुल्तान और गांव गढी निवासी पिंटू को काबू किया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से दो देशी कट्टे और दो कारतूस बरामद किए हैं। करीब 15 दिन पहले भी आरोपी बोलनी गांव में हवाई फायर कर फरार हो गए थे। इस संबंध में भी आरोपियों के खिलाफ कसौला थाने में मामला दर्ज किया है।
---
नई सब्जी मंडी से दो काबू
इधर, नई सब्जी मंडी में मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों में से पुलिस ने दो दबोच लिया। बाइक पर बैठे दो युवक कट्टा लेकर लहराते जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही भाड़ावास चौकी पुलिस ने तुरंत पहुंचकर इन पर कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने सुंदरोज गांव निवासी अनिल और बबलू को गिरफ्तार कर लिया।