फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   महिला पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

महिला पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Jun 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
महिला पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
महिला पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव जैतडावास में पुरानी रंजिश के कारण महिला पर जानलेवा हमला करके जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बुधवार रात को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी जैतड़ावास निवासी रोहतास व कुलदीप है।

एएसआई विजय पाल ने बताया कि वर्ष 2006 मे आरोपी पक्ष का पीड़िता के परिवार से झगड़ा हो गया था, जिसमें चोट के कारण पीड़िता के पति की मौत हो गई थी। दोनों पक्षों की पुरानी रंजिश व जमीन विवाद के कारण आरोपियों ने 17 मई को पीड़िता पर जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। रामपुरा थाना पुलिस ने बुधवार रात को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed