फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार

दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार

Thu, 31 May 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार
दो हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
विजिलेंस टीम ने बुधवार दोपहर को रेवाड़ी शहर के पटवारी विक्रम सिंह को तहसील कार्यालय में दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने यह रिश्वत गांव मंदौला निवासी एक व्यक्ति से प्लाट का इंतकाल दर्ज करने की एवज में मांगी थी। युवक ने पटवारी के रिश्वत मांगने की कॉल भी रिकार्ड कर ली। इसके बाद उसे विजिलेंस को सौंप दिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से एक बार फिर तहसील में भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। सरकार का दावा है कि ऑनलाइन सिस्टम होने के बाद इसमें सुधार हुआ है।
गांव मंदौला निवासी पंकज कुमार ने बताया कि उन्होंने शहर की दुर्गा कालोनी में एक प्लाट खरीदा था। 20 मार्च को उन्होंने प्लाट की रजिस्ट्री कराई और 30 मार्च को शहर के पटवारी विक्रम सिंह को इंतकाल दर्ज करने के लिए कागजात दिए थे। उसके अनुसार चार से पांच बार इंतकाल दर्ज कराने के लिए पटवारी से मिले, परंतु काम नहीं हुआ। इसके बाद जब उसने इस बारे में पटवारी से बातचीत की तो उसका इशारा साफ था कि बगैर भेंट पूजा के काम बिल्कुल भी नहीं होगा। कार्य नहीं होने के कारण जब पंकज चक्कर लगाता रहता तो मंगलवार को पटवारी ने उससे फोन कर दो हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन


विजिलेंस को दी शिकायत
पटवारी द्वारा फोन पर रिश्वत मांगने की बात पंकज ने रिकार्ड कर ली। बुधवार को रेवाड़ी विजिलेंस इंस्पेक्टर विनोद कुमार को पटवारी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सहायक खाद्य आपूर्ति नियंत्रक जय यादव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। रेवाड़ी तहसील में दो हजार रुपये देने के बाद पटवारी ने पंकज को प्लाट का इंतकाल सौंप दिया। इशारा मिलते ही विजिलेंस की टीम ने पटवारी को मौके पर ही दबोच लिया। विजिलेंस ने पटवारी विक्रम के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस की टीम ने इंस्पेक्टर विनोद कुमार के साथ एएसआई सतबीर सिंह, रणधीर सिंह, मनोज कुमार, अर्जुन सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed