{"_id":"5ac3d55b4f1c1b99618b553f","slug":"201522783579-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हरियाणा बसों की नकल कर चलाई जा रही बस जब्त----23-2","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर हरियाणा बसों की नकल कर चलाई जा रही बस जब्त----23-2
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज बसों की नकल कर चलाई जा रही एक और बस जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा रोडवेज बस जैसे पेंट करवाकर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चल रही एक और निजी बस को आरटीए की टीम ने सोमवार रात को कार्रवाई कर जब्त किया है। चालक के पास न तो परमिट था और न ही लाइसेंस। आरटीए ने बस संचालक पर 54 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं बस को धारूहेड़ा पुलिस थाने में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग -8 पर जयपुर से दिल्ली के बीच लंबे समय से हरियाणा रोडवेज बसों जैसा पेंट करवाकर निजी बसें सवारियां ढो रही थीं, जिसकी कई बार विभाग को शिकायतें भी की गई। आरटीए एवं पुलिस की ओर से इस तरह की बसों को काबू करने के लिए कई बार नाकेबंदी कर कार्रवाई की गई, लेकिन बस चालक आरटीए टीम को हर बार गच्चा दे जाते थे। सोमवार रात को धारूहेड़ा के समीप आरटीए टीम ने जयपुर की ओर से आ रही एक बस को रुकवाने का प्रयास किया तो बस चालक रुकने की बजाय बस को दौड़ाने का प्रयास किया। इसके बाद टीम ने पीछा कर बस को रुकवा लिया। इसके बाद टीम ने बस पर 54 हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए बस को जब्त कर लिया।
----
सप्ताह पहले भी पकड़ी थी एक फर्जी बस
सूचना के आधार पर आरटीए की टीम ने एक सप्ताह पूर्व भी रात को हरियाणा रोडवेज की बस की तरह कलर कर हाईवे पर चलने वाली एक बस को भी काबू किया था। ये बस दिल्ली से अजमेर को जा रही थी। टैक्स बचाने के लिए हाईवे पर राजस्थान के प्राइवेट बस संचालक हरियाणा रोडवेज बस के कलर की नकल कर आरटीए टीम की आंखों में धूल झौंकने का प्रयास करते है। इसके अलावा यात्रियों को भी गुमराह किया जाता है।
विज्ञापन
---
हाईवे पर दौड़ रही हैं दर्जनों बसें
जानकारी के अनुसार हाईवे नंबर आठ पर दिल्ली से जयपुर, दिल्ली से अजमेर एवं अलवर से दिल्ली के बीच रंग बदल कर दर्जनों बसें संचालित की जा रही है। बस चालक टैक्स बचाने एवं ज्यादा सवारियों लेने के चक्कर में राजस्थान के प्राइवेट बस संचालकों ने अपनी बसों के रंग को हरियाणा रोडवेज की तर्ज पर तैयार करवा कर हाईवे पर दौड़ाते है।
------
राजस्थान के प्राइवेट बस संचालक टैक्स चोरी करने के लिए आरटीए की टीम की आंखों में धूल झोंकने एवं यात्रियों को गुमराह करने के लिए बसों का कलर हरियाणा रोडवेज की तर्ज पर कराते हैं। जो गैर कानूनी है। ऐसे बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
प्रदीप दहिया, सचिव आरटीए एवं एडीसी रेवाड़ी।