{"_id":"5a0b45c34f1c1b86698bb889","slug":"201510688195-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी व जेवरात चोरी
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
नकदी व जेवरात चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव पाली स्थित मुर्गा फार्म पर रह रहे परिवार के साथ मारपीट कर नकदी व जेवरात चोरी करने की वारदात में शामिल एक आरोपी को खोल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बेरी गेट झज्जर निवासी राजबीर उर्फ नाहर सिंह के रूप में हुई है। कुंड नाका प्रभारी एएसआई रणसिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत से प्रोडेक्सन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त किया गया लकड़ी का डंडा व चोरी किए गए कुछ जेवरात बरामद किए है। हाल आरोपी लूट, चोरी, दुष्कर्म व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में भौंडसी जेल में बंद था। गिरफ्तार किया गया आरोपी बावरियां गैंग का सदस्य है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व पहले बावरियां गैंग के कुछ सदस्यों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पाली गांव में मुर्गा फार्म पर की गई वारदात सहित करीब 40 अन्य संगीन वारदातों का खुलासा किया था। उक्त वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान भी हो गई है उन्हेें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।