फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2.80 lac, robry, victim, arest, insurance, compny

टावर लगाने के नाम पर 2.80 लाख ठग आरोपी फरार

Sat, 08 Oct 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 08 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
सिटी थाने में एक शख्स ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर उसके साथ करीब तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में आधा दर्जन लोग नामजद हुए हैं। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने टावर लगाने के लिए इंश्योरेंस और टावर एग्रीमेंट के नाम पर यह रकम ठगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूलरूप से महेंद्रगढ़ के बाछौद निवासी अनिल कुमार रेवाड़ी के जाटूवास में किराए पर रहता है। सिटी पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि बीते साल 15 जुलाई को उसके पास गौरव शर्मा नाम के एक शख्स का फोन आया और उसने मोबाइल टावर लगाने संबंधित बातें की। अनिल ने अपने घर बाछौद में मोबाइल टावर  लगाने के लिए आरोपी गौरव से समझौता कर लिया।
विज्ञापन

----------
नाईवाली चौक पर लेकर पहुंचा एक लाख
अनिल ने बताया कि टावर लगाने से पहले एक लाख रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए आरोपी गौरव ने उसे राजी कर लिया। तय समय पर वह एक लाख रुपये लेकर नाईवाली चौक पर पहुंच गया। वहां पहले से मौजूद गौरव शर्मा, रमेश भार्गव, पंकज शर्मा, अभिषेक शर्मा, संजय, दीपक, अशोक ने उससे कुछ देर बात की तथा एक लाख रुपये की नकदी लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
घर पर फर्जी लेटर भेज और हथियाए 1.80 लाख
कुछ दिनों बाद अनिल के घर पर डाक द्वारा एक लाख रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी व टावर लगाने का फर्जी लेटर आया, लेकिन अनिल को उसके बाद भी भनक नहीं लगी। उसके बाद आरोपियों ने दो बार 40-40 हजार रुपये तथा एक बार एक लाख रुपए की नकदी अपने अकाउंट में डलवा ली, लेकिन मोबाइल टावर नहीं लगा।
---------
मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
- महीपाल, चौकी इंचार्ज, भाड़ावास गेट चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed