फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2.31 lakh cheted from youth

तीसरी दुनिया की परी बता युवक से ठगे 2.31 लाख

Wed, 30 Sep 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Wed, 30 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
‘मैं तीसरी दुनिया की परी बोल रही हूं और आपकी मदद करना चाहती हूं।’ खुद को तीसरी दुनिया की परी बता एक युवती ने शहर के शास्त्री नगर में रहने वाले युवक से 2.31 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


केवल फोन पर बात कर ही तीसरी दुनिया का विश्वास दिलाने वाली युवती ने पहले युवक को पूरी तरह अपने झांसे में लेने के लिए 12 सौ रुपये भी जमीन में से निकलवाकर दिखाए। फिलहाल युवक ने स्थानीय मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में शिकायत दी है।
विज्ञापन


ठगी का यह नया तरीका सामने आया है। शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी रामकिशन मजदूरी करता है। उसने बताया कि करीब छह महीने पहले उसके पास एक फोन कॉल आया और बात करने वाली युवती ने खुद को तीसरी दुनिया की परी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने फोन पर रामकिशन के जीवन की कई घटनाओं और कई जानकारियां बताकर युवक का विश्वास जीत लिया। इस पर खुद को परी बताने वाली युवती ने युवक की आर्थिक मदद करने का भरोसा दिया। युवक को पूरी तरह से अपने झांसे में लेने के लिए बिलासपुर के पास एक पुल के नीचे जमीन में कहीं रखे 1200 रुपये भी दिलवाए।

जब युवक को इस तरह की बातों पर कुछ यकीन होने लगा तो परी बताने वाली युवती ने खुद को किसी राक्षस के चुंगल में फंसे होने की बात कहकर युवक से मदद मांगी। इस तरह युवक ने दो से तीन बार उसी पुल के नीचे जाकर लगभग एक लाख रुपये उसी जगह रख दिए जहां से युवक को 1200 रुपये मिले थे।

इस पर युवक को शक हुआ और उससे इस बारे में कहने पर युवती ने उसी पुल के नीचे जाने को कहा और वहां पर युवक को पांच सौ रुपये की दो गड्डी के अलावा सोने के बिस्किट और जेवर मिले। युवक जब वह सामान लेकर पुल के ऊपर आया तो युवती का फोन आया और कहा कि वह सामान पुल पर रखकर एकबार नीचे जाए।

इतनी देर में ऊपर रखे सामान को बदल दिया गया। जब युवक दोबारा ऊपर आया तो और उसने सामान देखा तो रुपये के स्थान पर काले कागज, जेवर के स्थान पर कोयला और बिस्किट भी नकली पाए।


ठगी यहीं खत्म नहीं हुई, युवती ने अपनी बात के झांसे में लेकर सब कुछ दोबारा ठीक करने का आश्वासन दिया और 1.31 लाख रुपये और हासिल कर लिए।
----------
अब भी आते हैं फोन
पीड़ित परिवार की मानें तो ठगी करने वाली युवती की कॉल अब भी आती है और वह बात कर रामकिशन को दोबारा वश में करने की कोशिश करती है। परिजनों ने युवती और रामकिशन की बात भी साक्ष्य के तौर पर रिकॉर्ड कर ली है। परिवार का कहना है कि वह मॉडल टाउन थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे।

अभी इस मामले में मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-कर्मबीर खटाना, प्रभारी, मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed