{"_id":"5cc89b90bdec22074909e979","slug":"191556650896-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने पहले नौकरी छोड़ने वाले अधेड़ का शव जलघर के कमरे में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छह महीने पहले नौकरी छोड़ने वाले अधेड़ का शव जलघर के कमरे में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में जलघर के एक कमरे में करीब 43 वर्षीय कर्मचारी का शव बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी खड़ग सिंह के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम करवाकर शव को शव गृह में रखवा दिया गया है। खड़ग सिंह ने छह महीने पहले कंपनी की नौकरी छोड़ दी थी।
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि सत्यम कंपनी के निकट जलघर के एक कमरे में युवक का शव पड़ा था। दुर्गंध आने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की तो कंपनी में कार्यरत लोगों ने बताया कि मृतक का नाम खड़ग सिंह था। वह करीब छह माह पूर्व एमपीसीएम कंपनी में काम करता था। कंपनी छोड़ने के बाद वह अक्सर जलघर के बाहरी हिस्से में बने कमरे में सोता था। मृतक के परिजनों को सूचना दे गई है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल सिंह ने बताया कि मौत के कारणों को पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही चलेगा। चिकित्सकों की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार शव करीब दो दिन पुराना है। फिलहाल सामान्य कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद शव गृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने पर शव को उनके हवाले किया जाएगा।