फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या

अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या

Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या
अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या
विज्ञापन

17 जून की शाम को गला घोंटकर हत्या करने के बाद ईंट से कुचलकर शव को नहर में फेंक दिया था
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के शुक्रपुरा निवासी अमित की हत्या उसकी पत्नी कोमल ने अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी एवं उसके दोस्तों से मिलकर कराई थी। मोहल्ला शुक्रपुरा निवासी अमित की पत्नी के दिल्ली के नरेला में रहने वाले सन्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसी के चलते सन्नी ने 17 जून को अपने साथियों के साथ मिलकर पहले अमित को नहाने के बहाने नहर पर ले गया तथा वहां पर शराब पिलाकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा भी ईंट से कुचल दिया था। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी तथा सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी सतपाल यादव ने शुक्रवार शाम को मॉडल टाउन थाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि 17 जून की शाम को शुक्रपुरा निवासी अमित का शव पुलिस ने नहर से बरामद किया था। अमित के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं था इसलिए दो दिन तक उसकी शिनाख्त नहीं करा पाई। अमित के शहर निवासी होने के बावजूद उसकी पत्नी ने उसकी गुमशुदगी के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद जब वह दो दिन तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की तथा नहर में मिला शव समाचार पत्रों में छाया हुआ था। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे तो वह शव अमित का ही निकला। हालांकि परिजनों ने किसी पर हत्या का शक जाहिर नहीं किया था। पहचान होने के बाद पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ना शुरू किया तो अमित की पत्नी के बार-बार बयान बदलने पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने अमित की पत्नी के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली तो मामले का खुलासा हो गया। अमित की पत्नी की दिल्ली नंबर पर कई बार बात हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। अमित की पत्नी ने बताया कि वह रोहतक की रहने वाली है तथा सन्नी भी रोहतक में रहता था। करीब पांच माह पहले उन दोनों के बीच संबंध स्थापित हो गए। पति के कारण वह फोन पर बातें नहीं कर पाती थी, इसलिए उसने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए सन्नी से कहा। आरोपी सन्नी ने बताया कि कोमल ही उसे अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए उकसाती रहती थी।
विज्ञापन



भाई बताकर प्रेमी से कराई थी मुलाकात
मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी सन्नी को अपना भाई बता कर अपने पति से मोबाइल पर बात कराई और मिलने के लिए बुला लिया। सन्नी अपने दो अन्य साथियों के साथ ट्रेन द्वारा रेवाड़ी आया और झज्जर चौक पर अमित से मुलाकात की। इसके बाद चारों ने नहर में नहाने व शराब पीने की योजना बनाई। उसके बाद शाम को चारों जेएलएन नहर में नहाने चले गए। वहां उन्होंने शराब पीने के बाद खेतों में रस्सी से गला दबा कर अमित हत्या की कर दी। इसके बाद सिर पर ईंट मारकर उसका चेहरा भी विकृत कर दिया था। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पूछताछ के दौरान हुआ शक
डीएसपी सतपाल यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान ही पुलिस को महिला की बातों पर शक हो गया था। मृतक की पत्नी के मोबाइल फोन की जेब डिटेल खंगाली तो उसमें उसकी बात सन्नी से होना पाया गया। मॉडल टाउन थाना प्रभारी अशोक कुमार व साइबर सेल के सिपाही विजय कुमार ने हत्या की इस वारदात की परतों को खोल कर रख दिया। वारदात से पर्दा उठते ही पुलिस ने दबिश दी तथा शुक्रवार को ही नरेला निवासी सन्नी को दबोच लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब चार-पांच माह से ही उसका मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे। जब भी वह मृतक की पत्नी से फोन पर बातें करता था वह उसे अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए उकसाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed