{"_id":"5a6242ed4f1c1b514a8b47f4","slug":"191516389101-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या,,,,,,,,,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की हत्या,,,,,,,,,
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
किसान हत्या मामला: ग्रामीणों ने आरोपियों को बेकसूर बताया
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव ठोठवाल में सोमवार की रात को खेत में सो रहे किसान नरेश की हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार को ठोठवाल और नंगली गोधा के सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर हत्या में नामजद आरोपियों को निर्दोष बताकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक किसान मानसिक रूप से परेशान था। उसकी मौत संदिग्ध है। मामले में जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है वे बेकसूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। आरोपियों के मृतक के साथ अच्छा बर्ताव रहा है लेकिन किन कारणों से उन पर शक किया जा रहा है। इस मामले की भी जांच की जाए। एसपी को ज्ञापन देने आए ठोठवाल एवं नंगली गोधा के ग्रामीणों से पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने कहा कि पहले जिन पर आरोप है उन्हें पेश करो। पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश कुमार सरपंच ठोठवाल, मुकेश कुमार सरपंच नंगली गोधा, रामकुमार नंगली गोधा, सतपाल ठोठवाल, रोशन लाल, सतबीर, सुरेंद्र, हजारी लाल, रजनीश, धर्मपाल और अनिल कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।