{"_id":"5a132b0d4f1c1ba7668b539e","slug":"191511205645-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते हुए थाना बावल का एएसआई चढ़ा विजिलेंस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूस लेते हुए थाना बावल का एएसआई चढ़ा विजिलेंस के हत्थे
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूस लेते हुए थाना बावल का एएसआई चढ़ा विजिलेंस के हत्थे
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। बावल थाने में तैनात हरियाणा पुलिस के एएसआई अशोक कुमार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने धर लिया। आरोपी सहायक सब इंस्पेक्टर एक युवक को महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में फंसाने की धमकी देकर घूस मांग रहा था। इतना ही नहीं आरोपी एएसआई युवक से पहले भी दस हजार रुपये ले चुका था। तंग आकर युवक ने मामले की शिकायत विजिलेंस को दी थी। शिकायत के बाद विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से एएसआई को बावल थाने में ही युवक से पांच हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
---
चाची के साथ मारपीट का था मामला
गांव जैतपुर निवासी तारासिंह के खिलाफ उसकी चाची ने मारपीट की शिकायत बावल थाना पुलिस में दी थी। मामले की जांच एएसआई अशोक कुमार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार एएसआई तारासिंह से मारपीट के साथ महिला से छेड़छाड़ की शिकायत में फंसाने की धमकी दे रहा था। वहीं मामला सेटल कराने के नाम पर पांच हजार रुपये देने का दवाब बना रहा था। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह इससे पहले एएसआई को दस हजार रुपये दे चुका था। इसके बाद युवक ने विजिलेंस को शिकायत दी और विजिलेंस ने सोमवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आरोपी को रंगेहाथ धर लिया।
---
युवक ने आरोपी एएसआई अशोक कुमार के खिलाफ घूस मांगने की शिकायत की थी। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी को थाने के अंदर ही पांच हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
ओम प्रकाश, इंस्पेक्टर, विजिलेंस विभाग, रेवाड़ी