{"_id":"59b57e5a4f1c1bec7f8b5b3e","slug":"191505066586-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने स्कूल न जाने पर मारा थप्पड़, गुस्साया बच्चा मेरठ से पहुंचा रेवाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने स्कूल न जाने पर मारा थप्पड़, गुस्साया बच्चा मेरठ से पहुंचा रेवाड़ी
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मां ने नौ साल के बच्चे को स्कूल जाने के लिए थप्पड़ क्या मारा, बच्चा नाराज होकर ट्रेन में बैठकर मेरठ से रेवाड़ी पहुंच गया। फिलहाल रेवाड़ी रेलवे जंक्शन पर बच्चे से जानकारी जुटाने के बाद उसे आस्था कुंज भिजवा दिया गया है। जानकारी अनुसार मेरठ निवासी एक नौ साल के बच्चे को उसकी मां ने स्कूल नहीं जाने पर थप्पड़ मार दिया। बच्चा नाराज होकर ट्रेन में बैठकर रेवाड़ी पहुंच गया। रेवाड़ी जंक्शन पर रविवार को आरपीएफ के एएसआई शंभूदयाल ने बच्चे को लावारिस हालत में घूमते देखा। आरपीएफ ने बच्चे की सूचना बाल कल्याण समिति को दी। इसके बाद बच्चा समिति को सौंप दिया गया। बाल कल्याण समिति से उपासना गुप्ता ने बताया कि बच्चे ने कहा है कि स्कूल जाने से मना करने पर उसकी मां ने थप्पड़ मार दिया था, जिसके चलते वह मेरठ जंक्शन पर पहुंच गया। वहां से ट्रेन में बैठकर रेवाड़ी आ गया। गुप्ता ने बताया कि माता-पिता का पता चलने तक बच्चे को आस्था कुंज भेज दिया है।