फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लापता छात्रा नहीं मिलने पर वोट न देने का एलान

लापता छात्रा नहीं मिलने पर वोट न देने का एलान

Mon, 29 Apr 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
लापता छात्रा नहीं मिलने पर वोट न देने का एलान
बावल (रेबाड़ी)। उपमंडल के गांव से लापता छात्रा का दस माह बाद भी कोई पता नहीं चला है। इसके विरोध में धरना दे रहे इलाके के करीब तीन सौ लोगों ने महापंचायत कर एक पार्टी प्रत्याशी को वोट न देने का निर्णय लिया है। साथ ही समिति गठित कर अन्य गांवों में जाकर भी इस प्रत्याशी को वोट न देने की अपील करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

उपमंडल के गांव मोहनपुर निवासी कक्षा नौ की एक छात्रा 27 जून 2018 से लापता है। बावल पुलिस ने इस मामले में गांव निवासी छात्रा की एक सहेली को आरोपी बनाते रिपोर्ट दर्ज की थी। फिर भी लंबे समय तक छात्रा का कोई पता नहीं लग पाया। ग्रामीणों ने इस मामले में कई बार पंचायत की। विरोध जताते हुए धरना प्रदर्शन भी किया। बावल चौरासी के आह्वान पर ग्रामीणों ने अक्तूबर 2018 में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया था, जो अब भी जारी है। इस मामले रविवार को बावल चौरासी के आह्वान पर धरना स्थल पर पंचायत हुई। करीब दो घंटे चली पंचायत में मौजूद वक्ताओं ने सत्ता पक्ष के नेताओं पर छात्रा की बरामदगी में असहयोग का आरोप लगाया। पंचायत ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि 12 मई को प्रदेश में होने वालेे लोकसभा चुनावों में बावल क्षेत्र से भाजपा पार्टी प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे। महापंचायत के दौरान पूर्व मंत्री डॉ एमएल रंगा, पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल, किसान नेता रामकिशनमहलावत, नगरपालिका उपप्रधान चेतराम रेवाड़िया, रामचंद्र टीकला, सरजीत सरपंच, जवाहर लाल, जगदीश डहीनवाल, ज्योति यादव व बलबीर बनीपुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पंचायत की अध्यक्षता बावल चौरासी के प्रधान सुमेर जैलदार ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed