फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करते 19 लड़कियों 2

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करते 19 लड़कियों 2

Fri, 25 May 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करते 19 लड़कियों 2
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
शहर एवं मॉडल टाउन थाना पुलिस ने वीरवार शाम को शहर में अलग-अलग स्थानों पर चल रहे चार मसाज सेंटरों पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से मसाज सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इन मसाज सेंटरों से 19 लड़कियों सहित 28 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो मसाज सेंटर के मालिक भी हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में मसाज सेंटरों में मसाज पार्लर की आड़ में गलत कार्य होता है। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के निर्देश पर डीएसपी सतपाल के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें गठित की गई। पुलिस की टीमों ने छापामार कार्रवाई करते हुए लियो चौक स्थित बुद्धा स्पा सेंटर से चार युवतियों, गढ़ी बोलनी रोड पर स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर से चार युवतियों व तीन युवकों, न्यू डिसेंट स्पा से 6 युवतियां व एक युवक और न्यू टाइंस स्पा सेंटर से 5 युवतियों व तीन युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने न्यू डिसेंट स्पा सेंटर के मालिक जिला महेंद्रगढ़ निवासी नरेंद्र व न्यू टाइंस सेंटर के संचालक बिरेंद्र को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार
पुलिस ने बताया कि शहर में स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। जिले में पहली बार स्पा सेंटरों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में चल रहे अन्य स्पा सेंटर मालिकों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
जिला में कहीं भी अनैतिक व गैर कानूनी कार्य नहीं होने दिए जाएंगे। कहीं भी यदि गैर कानूनी काम हो रहे है तो आम जनता इसकी सूचना पुलिस को दे। पुलिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
-राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed