फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   क्राइम पर नियंत्रण रखने के लिए अपराधियों पर कसे शिकंजा: दुग्गल----फोटों है

क्राइम पर नियंत्रण रखने के लिए अपराधियों पर कसे शिकंजा: दुग्गल----फोटों है

Fri, 18 May 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
क्राइम पर नियंत्रण रखने के लिए अपराधियों पर कसे शिकंजा: दुग्गल----फोटों है
पुलिस अधीक्षक ने क्राइम कंट्रोल के लिए दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले में अपराध पर शिकंजा कसने के लिए वीरवार को पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने जिले के थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सख्त निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में क्राइम पर नियंत्रण के लिए काम करें तथा अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें। बैठक मे मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को एसपी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी थाना व चौकी प्रभारी रात्रि गश्त स्वयं करेंगे तथा अपने थाना क्षेत्र के आपराधिक गतिविधियों वाले लोगों की सूची तैयार कर उन पर निगरानी रखें। इसके साथ संगीन अपराधों में जेल से जमानत व पैरोल पर आए अपराधियों के पास बाहर से आने जाने वाले लोगों पर निगरानी रखें ताकि किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले उन पर काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में जितनी भी आपराधिक गैंग व उनसे जुडे़ लोगों की सूची तैयार कर उन पर शिकंजा कसा जाए ताकि शहर में होने वाली गैंगवार जैसी घटनाओं को रोका जा सके। इसके अलावा जुआ, सट्टा, शराब तस्करी, ऐसे सार्वजनिक स्थान जिनके अंदर तथा उनके बाहर खड़ी वाहनों में शराब पिलाई जाती है, अवैध हथियार रखने तथा सप्लाई करने वाले तथा अन्य नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एसपी ने बताया कि महिला स्कूल, कॉलेज, शिक्षा संस्थानों तथा कोचिंग सेंटरों के आस पास छुट्टी होने के समय महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed